रामपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी स्वार/शाहबाद के साथ मिलकर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को मोमेंटो, उपहार एवं फूलमालाएं भेंट कर सम्मानित किया और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह में सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों का सेवा विवरण इस प्रकार रहा—
1. उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्री फूल सिंह
पुत्र स्व. मोतीराम, निवासी शास्त्री नगर, बरेली।
01 सितम्बर 1988 को 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में आरक्षी पीएसी पद से सेवा की शुरुआत की। 36 वर्ष 11 माह 30 दिन की सेवा के बाद 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त हुए। पांच जनपदों में सेवाएं दीं, 24 नगद पुरस्कार व 36 उत्तम प्रविष्टियां प्राप्त कीं। वर्ष 2021 में गृह मंत्रालय भारत सरकार से उत्कृष्ट पुलिस सेवा पदक से सम्मानित हुए।
वर्तमान तैनाती – न्यायालय सुरक्षा, जनपद रामपुर।
2. मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस श्री रनवीर सिंह
पुत्र स्व. कल्याण सिंह, निवासी रामबाग कॉलोनी, अलीगढ़।
08 दिसम्बर 1984 को रिजर्व पुलिस लाइन बुलंदशहर में नियुक्त हुए। 40 वर्ष 8 माह 23 दिन की सेवा के बाद 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त हुए। चार जनपदों में सेवाएं दीं, 30 नगद पुरस्कार व 20 उत्तम प्रविष्टियां प्राप्त कीं। वर्ष 2007 में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित हुए।
वर्तमान तैनाती – रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर।
3. मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस श्री परम सिंह
पुत्र स्व. धर्म सिंह, निवासी बुद्धि विहार, मुरादाबाद।
01 अक्टूबर 1984 को 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ में नियुक्त हुए। 40 वर्ष 10 माह 30 दिन सेवा के उपरांत 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त हुए। चार जनपदों में सेवाएं दीं, 15 नगद पुरस्कार व 35 उत्तम प्रविष्टियां प्राप्त कीं।
वर्तमान तैनाती – रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर।
4. लीडिंग फायर मैन श्री नरेश कुमार
पुत्र श्री मंगल सिंह, निवासी ग्राम मण्डुवा खेड़ा, जनपद उधमसिंह नगर।
04 मई 1988 को रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल में आरक्षी फायरमैन पद पर नियुक्त हुए। 37 वर्ष 3 माह 27 दिन की सेवा उपरांत 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त हुए। पांच जनपदों में सेवाएं दीं, 15 नगद पुरस्कार व 20 उत्तम प्रविष्टियां प्राप्त कीं।
वर्तमान तैनाती – फायर स्टेशन चंदूपुरी, थाना टांडा, जनपद रामपुर।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने अपने दीर्घ सेवाकाल में अनुकरणीय कार्य करते हुए पुलिस विभाग को गौरवान्वित किया है। उनकी सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी और विभाग उनका सदा आभारी रहेगा।
