ऐलनाबाद: राजकीय महाविद्यालय के छात्रों का राखीगढ़ी भ्रमण, प्राचार्य ने दाखिला बढ़ाने को लेकर स्कूलों से की बैठक

ऐलनाबाद, ( एम पी भार्गव) स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डा. सज्जन कुमार की अध्यक्षता तथा प्रो. सावन कुमार के सयोंजन में महाविद्यालय से इतिहास विभाग के बच्चों का एक दल इतिहासक भ्रमण के लिए हिसार स्थित ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी रवाना हुआ जिसे महाविद्यालय प्राचार्य डा. सज्जन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राखीगढ़ी सिंधु घाटी सभ्यता का एक महत्वपूर्ण स्थल है जो हरियाणा के हिसार जिले में स्थित है।यह सिंधु घाटी सभ्यता के सबसे बड़े स्थलों में से एक है और इससे प्राप्त अवशेष सिंधु घाटी सभ्यता के शहरी नियोजन, जीवन शैली और सांस्कृतिक प्रथाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं।इस भ्रमण में लगभग पचास छात्र- छात्राओं ने भाग लिया है और उनके साथ प्रो. सुरेश कुमार,प्रो.राजेश, विनोद भी शामिल हैं।

महाविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी डा. जोगिंद्र सिंह ने बताया कि एक अन्य कार्यक्रम में नवनियुक्त प्राचार्य डा. सज्जन कुमार ने आस पास के इलाके के सभी सरकारी व ग़ैर सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से मुलाक़ात की और उन्हें महाविद्यालय में आमंत्रित करके उनके लिए भोजन तथा जलपान की व्यवस्था की गई। स्थानीय पत्रकार ने जब प्राचार्य से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि इस मुलाक़ात का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय में उच्च शिक्षा हेतु अगले सत्र के लिए शुरू हो रहे दाखिले की संख्या बढ़ाने के लिए किया गया प्रयास है। क्योंकि कालेज में बच्चों की कम हो रही संख्या एक चिंता का विषय है।इस कार्यक्रम में शामिल सभी स्कूलों के इंचार्ज ने उपरोक्त समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक व ग़ैर शैक्षणिक सदस्यों के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुरटवाला, पोहड़का,महेना खेड़ा,कूताबढ़,मीठी सुरेरा, बड़ी ममेरा, निमला, धोलपालिया आदि स्कूलों के प्रधानाचार्य भी मौजूद थे ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.