Ellenabad: बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने की पहल नगरपालिका एवं शिव नंदीशाला कैटल फ्री अभियान का शुभारंभ

Ellenabad, 17 September (एम पी भार्गव): आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को नगरपालिका ऐलनाबाद एवं शिव नंदीशाला ऐलनाबाद के संयुक्त प्रयास से ऐलनाबाद शहर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने के उद्देश्य से कैटल फ्री अभियान का शुभारंभ शहर की.सब्जी मंडी ऐलनाबाद से किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर की सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा गोवंश की उचित देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शहर में स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

ellenabad-cattle-free-campaign-stray-cattle
बेसहारा गोवंश

शहरवासियों से विशेष अपील

जिन नागरिकों ने अपने पालतू गोवंश को सड़कों पर खुला छोड़ रखा है, वे कृपया उन्हें अपने घरों एवं परिसर में ही रखें। पालतू गोवंश को बेसहारा छोड़ना उचित नहीं है। अभियान के दौरान यदि किसी का पालतू गोवंश पकड़ा जाता है, तो उसे निर्धारित प्रक्रिया एवं नियमों के अनुसार ही छुड़ाया जा सकेगा।

माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के अनुसार, पालतू गोवंश को सड़क पर छोड़ने पर प्रथम बार ₹11,000, द्वितीय बार ₹21,000 जुर्माना तथा तीसरी बार मामला दर्ज करने का प्रावधान बताया गया है।

सभी शहरवासियों से विनम्र निवेदन

कैटल फ्री अभियान को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। अपने पालतू गोवंश की जिम्मेदारी स्वयं निभाएं और सड़कों पर गोवंश को खुला न छोड़ें।

आइए, नगरपालिका ऐलनाबाद एवं शिव नंदीशाला ऐलनाबाद के इस प्रयास में सहभागी बनकर अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने में सहयोग करें। शिव नंदी शाला के संस्थापक रूप राम जयपाल ने कहा है कि आपका सहयोग ही अभियान की सफलता है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.