कई फीडरों की छह दिन बाधित रहेगी बिजली

10 से 16 फरवरी तक सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित

अलीगढ़। शहर के कई इलाकों में छह दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता यूसुफ हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत नगरीय वितरण उपखंड द्वितीय, रावण टीला के अंतर्गत आने वाले 3/11 केवी विद्युत उपकेंद्र रावण टीला के 11 केवी पोषक सुरेंद्र नगर, साकेत कॉलोनी और पानी की टंकी क्षेत्र में आरडीएसएस योजना के तहत जर्जर पोल और 11 केवी लाइन के परिवर्तन कार्य किए जाएंगे।

इस कार्य के कारण 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025 तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

किन क्षेत्रों में होगी बिजली कटौती?
सुरेंद्र नगर
साकेत कॉलोनी (250 केवीए ट्रांसफार्मर क्षेत्र)
पानी की टंकी के अंदर (400 केवीए ट्रांसफार्मर क्षेत्र)
पानी की टंकी के बाहर (250 केवीए ट्रांसफार्मर क्षेत्र)
अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील की है और होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.