पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के घर और दफ्तर पर ED का छापा, 2021 में राज कुंद्रा हुए थे गिरफ्तार

मुंबई: पोर्नोग्राफी मामले में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के घर पर छापेमारी की। इसके बाद ED ने राज कुंद्रा के दफ्तर में भी तलाशी ली। इस छापेमारी के तहत ED मुंबई और उत्तर प्रदेश के करीब 15 स्थानों पर भी छापे मार रही है।

ED की जांच टीम पोर्नोग्राफी के सर्कुलेशन से जुड़े मोबाइल ऐप्लिकेशन्स और अन्य प्लेटफॉर्म्स का पता लगाने की कोशिश कर रही है। यह छापेमारी 2021 के उस मामले से जुड़ी है, जिसमें राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी कंटेंट बनाने और उसे वितरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में कई जांचें हुईं, और अब ED द्वारा इस जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.