रानियां में तलाशी के दौरान करीब 5 लाख रुपए का 52 किलो 728 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद,एक आरोपी काबू 

ऐलनाबाद 26 मार्च (भार्गव ): नशों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत जिला पुलिस की करीब 10 टीमों ने नजदीकी कस्बा रानियां के 5 वार्डो व विभिन्न कालोनियों में सर्च अभियान चलाकर अनेक जगहों पर छापेमारी कर मादक पदार्थ व अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के घरों पर दबिश देकर तलाशी ली । पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि इस सर्च अभियान के दौरान वार्ड नंबर 13 रानियां क्षेत्र में प्रेम सिंह उर्फ प्रेमी पुत्र जगतार सिंह के घर से प्लास्टिक के कट्टो में रखा करीब 5 लाख रुपए का 52 किलो 728 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रानियां थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई है । उन्होंने बताया कि घरों की तलाशी के दौरान नशा तस्करी में संलिप्त करीब 35 लोंगो को पुलिस हिरासत में लिया गया ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.