विधायक के प्रयास से विधानसभा क्षेत्र के संपर्क मार्ग हेतु 3.16 करोड़ स्वीकृत

सिकंदराबाद – विधायक लक्ष्मीराज सिंह के प्रयास से गन्ना विभाग एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा 5 संपर्क मार्गो के निर्माण हेतु 3.16 करोड़ की धनराशि को स्वीकृत किया गया है। संपर्क मार्ग निर्माण होने से गांव के ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
विधायक लक्ष्मीराज के प्रयास से गन्ना विभाग एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा सपंर्क मार्ग निर्माण के लिये स्वीकृत धनराशि से मोहाना से पितोवास मार्ग प्रथम भाग हेतु 76.59 लाख, मोहाना से पितोवास मार्ग द्वितीय भाग हेतु 70.1 लाख, सिकंदराबाद- खुर्जा मार्ग से जूनैदपुर मार्ग हेतु 32.29 लाख, जैतपुर संपर्क मार्ग हेतु 38.07 लाख एवं एन०एच -91 से दरियापुर से सनौटा वाया नवादा- वीरखेड़ा, नगला काला, दादूपुर नीला, बैनीपुर संपर्क मार्ग हेतु 99.87 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.