फरीदाबाद के मलेरना गांव में डीटीपी का पीला पंजा चला, 10 एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई

फरीदाबाद। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए बल्लभगढ़ क्षेत्र के मलेरना गांव में करीब 10 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई की। यह अभियान डीटीपी फरीदाबाद यजन चौधरी की निगरानी में चलाया गया।

डीटीपी यजन चौधरी ने बताया कि विभाग की तोड़फोड़ टीम ने 19 जून को मलेरना गांव में अवैध रूप से विकसित की जा रही दो कॉलोनियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान 6 निर्माणाधीन स्ट्रक्चर, 15 बाउंड्री वॉल और 30 डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स) को नेस्तनाबूत किया गया।

उन्होंने कहा कि सरकार की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार की अवैध प्लाटिंग और कॉलोनी विकसित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति या डेवलपर नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

डीटीपी ने लोगों से अपील की कि किसी भी भूखंड या कॉलोनी में निवेश करने से पहले संबंधित विभाग से उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग वैध तरीके से प्लाटिंग करना चाहते हैं, वे विभाग से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त करने के बाद ही कार्य शुरू करें।

विभाग ने चेतावनी दी है कि बिना मंजूरी के विकसित होने वाली अवैध कॉलोनियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह का अभियान जारी रहेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.