डीटीपी की कार्रवाई: सिरसा में अवैध कॉलोनी निर्माण ध्वस्त

ऐलनाबाद, सिरसा, 11 मार्च (एमपी भार्गव): जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने सिरसा शहरी राजस्व क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। यह अवैध कॉलोनी गांव शाहपुर बेगू के पास अरनियावाली रोड, सिरसा पर बनाई जा रही थी।

जिला नगर योजनाकार कर्मवीर झाझड़िया ने बताया कि यह कॉलोनी बिना किसी वैध अनुमति के लगभग तीन एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही थी। जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

डीटीपी ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी जीवनभर की पूंजी अवैध कॉलोनियों या बिना अनुमति के किए जा रहे निर्माणों में निवेश न करें। ऐसे मामलों में प्रशासन समय-समय पर कार्रवाई करता है, जिससे निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जमीन या प्लॉट खरीदने से पहले जिला नगर योजनाकार कार्यालय में आकर कॉलोनी की वैधता के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.