डीएम मिथिलेश मिश्र ने EVM वेयरहाउस का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

मौके पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

लखीसराय। जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखे ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव, रिकॉर्ड संधारण और सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस परिसर में लागू सभी सुरक्षा प्रावधानों का सख्ती से पालन हो। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश-निकास पंजी, अग्नि सुरक्षा उपकरणों और त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की जांच की और आवश्यक सुधार शीघ्र करने को कहा।

निरीक्षण में उप निर्वाचन पदाधिकारी पम्मी रानी, 167 सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता राहुल कुमार, तथा 168 लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार उपस्थित रहे।

इसके अलावा, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने वेयरहाउस प्रणाली से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली और अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.