डीएम ने जेनेस्मा डिग्री कालेज का किया निरीक्षण, साफ-सफाई के दिये निर्देश

  • रिपोर्ट: कपिल सिंह राजपूत

बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज (जेनेस्मा) का निरीक्षण किया। कॉलेज में छात्रों की उपस्थिति कम होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पठन-पाठन के लिये बनाये टाइमटेबल को देखा। इसके अलावा कॉलेज में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सम्बंधित निर्माण एजेंसी को निर्देशित करते हुए कहा कि समय से निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने प्रशासनिक भवन, लाइब्रेरी, परीक्षा भवन, विज्ञान प्रयोगशाला, सहित संपूर्ण कॉलेज का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने लाइब्रेरी में रखी निष्प्रयोज्य वस्तुओं को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही कॉलेज परिसर सहित कक्षा-कक्षों की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कैंपस में बने अनुसूचित जाति आवासीय छात्रावास का भी निरीक्षण किया। छात्रावास में निर्माणाधीन शौचालय और पेयजल की समस्या को अविलंब दूर करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने छात्रों से बातचीत की और सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम आर जगत साईं, जेनेस्मा कॉलेज के प्राचार्य डॉ सीताराम सहित सम्बंधित अधिकारी एवं कॉलेज का स्टॉफ उपस्थित रहा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.