जिलाधिकारी रामपुर जोगिन्दर सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर सुनी आमजन की शिकायतें

रामपुर। 15 जून शनिवार को जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर तहसील शाहबाद में जाकर आमजन की शिकायतों को सुना गया एवं शिकायतों के उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान प्रशासनिक एंव पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

आज दिनांक 15.06.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक,रामपुर अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील स्वार पर जनसुनवाई की गई, जनसुनवाई के दौरान प्राप्त जनशिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी, स्वार व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

14. जून शुक्रवार को जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार,रामपुर का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.