जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह ने अधिकारीयों संग सद्भावना मंडप का किया निरिक्षण

रामपुर। जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी नन्द किशोर कलाल और जॉइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन के साथ रामपुर शहर में निर्माणाधीन सांस्कृतिक सद्भावना मंडप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण सद्भावना मंडप की डीपीआर के अनुसार प्रस्तावित कार्यों की बारीकियों के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने निर्माण कार्य मे प्रयुक्त की जा रही सीमेंट, सरिया, टाइल सहित विभिन्न सामग्रियों के मानकों का भी सत्यापन किया। परिसर में बनाये जा रहे मार्ग के निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और प्रोजेक्ट मैनेजर को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि निर्माण कार्य मे गुणवत्ता के साथ समझौता किसी भी दशा में बर्दाश्त नही होगा।
गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.