प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल सम्पन्न, 10 खिलाड़ी मंडलीय चयन हेतु चयनित
- रिपोर्ट: शाहबाज़ खां
रामपुर, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, मुरादाबाद के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए सोमवार को जिला स्तरीय चयन/ट्रायल का आयोजन किया गया। उप क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 8 अगस्त, 2026 तक जिला खेल कार्यालय, मऊ में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल में विभिन्न खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय चयन/ट्रायल के लिए किया गया है।

मंडलीय चयन हेतु चयनित खिलाड़ी हैं—
-जिकरान
-दीपांशु
-अयान
-शारुख
-यक्ष अरोरा
-अली जेदी
-सैय्यद मोहम्मद माहिर
-नोमान आलम
-सुहेल जेदी
-अश सागर।
उप क्रीड़ा अधिकारी ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे मंडलीय चयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित करेंगे। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता की तैयारियों में पूरी मेहनत और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया।
