विकलांग दंपति को मिलेगा अंत्योदय राशन कार्ड, बिजली कटौती पर RLD ने उठाई आवाज

रामपुर में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव एवं रोहिलखंड प्रभारी मोहम्मद उस्मान बबलू के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी से मुलाकात कर काशीराम कॉलोनी पहाड़ी गेट निवासी सुमन और उनके पति के लिए अंत्योदय राशन कार्ड जारी करने की मांग उठाई। बताया गया कि दोनों पति-पत्नी 100 प्रतिशत दिव्यांग हैं और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

प्रतिनिधिमंडल में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हाफिज फैयाज हसन गुड्डू, क्षेत्रीय महासचिव महफूज खान, जिला उपाध्यक्ष इदरीश अंसारी, निजी सलाहकार मुनाजिर हुसैन और इरफान हुसैन भी शामिल रहे। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अंत्योदय राशन कार्ड जारी करने के आदेश दिए। साथ ही सुमन की पांच वर्षीय बच्ची को चॉकलेट और गुब्बारा देकर उसका मुख्यमंत्री बाल योजना में पंजीकरण भी कराया।

दूसरी ओर, राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने माल गोदाम स्थित बिजली निगम कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने दुर्गा नगला बिजली घर क्षेत्र में हो रही अंधाधुंध बिजली कटौती पर नाराजगी जताई और कटौती बंद करने की मांग की। अधिशासी अभियंता ने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री की 18 घंटे बिजली आपूर्ति योजना के तहत ही क्षेत्र में सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.