एमए हिंदी प्रथम में देवेंद्र और तृतीय सेमेस्टर में मानवी रही अव्वल

सिकंदराबाद – चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने जेएस पीजी कॉलेज का एमए हिंदी प्रथम और तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया।घोषित परिणाम में एमए प्रथम सेमेस्टर में छात्र देवेंद्र ने 67.5 प्रतिशत और मानवी शर्मा ने तृतीय सेमेस्टर में 82.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज प्राचार्या डॉ स्वप्ना उप्रेती ने बताया कि एमए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 48 छात्र-छात्रा शामिल हुए थे। जिसमें छात्र देवेंद्र ने 67.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम, मनीषा ने 66 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय व छात्रा ईशा रानी ने 65.7 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।वही एमए तृतीय सेमेस्टर में मानवी शर्मा ने 82.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम,सुमित शर्मा 78.7 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय व छात्र सचिन ने 76.2प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में 50 छात्र-छात्रा शामिल हुए। दोनों सेमेस्टर में अन्य छात्र-छात्राएं भी बेहतर अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए है। कॉलेज प्रबंधक नितिन भटनागर ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.