खराब रैकिंग वाले विभागीय अधिकारी रैकिंग में सुधार लाने हेतु विकास कार्यो में लाए तेजी, माहवार लक्ष्य निर्धारित कर करे कार्य: नन्द गोपाल गुप्ता 

भू माफियाओ सहित गैंगेस्टर व महिला उत्पीड़न के अभियुक्तो पर करे कड़ी कार्यवाही-थानावार बाजारो मे पदैल गश्त कर दुकानदारो व आम नागरिको में वार्ता कर सुरक्षा का दिलाए एहसास 

-मा0 मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन.आई.आई. एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग/प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियो व अधिकारियो के साथ बैठक कर विकास कार्यक्रमों, कानून व्यवस्था व सीएम डैशबोर्ड पर प्राप्त रैकिंग के आधार पर की प्रगति समीक्षा 
-बैठक में ए0आईजी0 स्टाम्प से कारण बताओ नोटिस व समाज कल्याण अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को दी चेतावनी-बैठक में पूरी तैयारी के साथ आए अधिकारी अन्यथा अगली बैठक में होगी कड़ी कार्यवाही 
  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा
मीरजापुर, जून 2026: प्रदेश के मा0 मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन.आई.आई. एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग व जनपद के प्रभारी मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने आज अपने जपनद भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सभागार में  मा0 जनप्रतिनिधिगण व जनपद के सभी अधिकारियो के साथ बैठक कर विकास कार्यो, कानून व्यवस्था एवं सीएम डैशबोर्ड पर प्राप्त रैकिंग के आधार पर विभागवार प्रगति की समीक्षा की। बैठक में भाजपा की जिला प्रभारी श्रीमती सरोज कुशवाहा, जिलाध्यक्ष भाजपा लाल बहादुर सरोज, मा0 सदस्य विधान परिषद श्याम नारायण सिंह श्विनीत सिंहश्, मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, मा0 विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्या, मा0 विधायक छानबे रिंकी कोल, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुंदर केशरी, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह सहित विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में अनुपस्थित रहने पर ए0आई0जी0 स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी को अपने विभाग से सम्बन्धित सही जानकारी न देने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने एवं अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अशोक कुमार बैठक में सही उत्तर न दे पाने पर चेतावनी देने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया। मा0 प्रभारी मंत्री ने सभी अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक बैठक में अपने विभाग से सम्बन्धित सभी सूचनाओ के साथ पूरी तैयारी के साथ बैठक में प्रतिभाग करे। सही उत्तर न देने वाले अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
सीएम डैशबोर्ड पर प्राप्त रैकिंग के अनुसार एक-एक विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए मा0 प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिन विभाग की रैकिंग जिस योजना में खराब पाई गई है वे युद्धस्तर पर लगकर माहवार लक्ष्य के सापेक्ष पूर्णता सुनिश्चित करे ताकि रैंक में सुधार लाते हुए प्रदेश में जनपद का स्थान टाप-10 में आ सकें। इस बार खराब रैकिंग वाले विभाग की योजनाओ में अगली माह बैठक में यदि पुनः खराब पाई जाती है तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन/विधवा पेंशन तथा दिव्यांग जन पेंशन की सूची सभी मा0 जनप्रतिनिधिगण/विधायकगण को दी जाए। उन्होंने कहा कि विधवा पेंशन एवं वृद्धा पेंशन के लिए अभियान चलाकर जो पात्र व्यक्ति हो उनका आवेदन कराकर योजना से आच्छादित करे।
बैठक में मा0 जनप्रतिनिधिगण के द्वारा विभागो को भेजे गए पत्रों/उन्हें प्राप्त जन शिकायतो के प्रार्थना पत्रो को अधिकारी गम्भीरता पूर्वक उसे पढ़े तथा पारदर्शिता के साथ उसका समाधान कर मा0 जनप्रतिनिधिगण को पत्राचार कर ससमय अवगत कराएं। जन सुनवाई, सम्पूर्ण समाधान दिवस व थाना समाधान दिवसो अथवा आई0जी0आर0एस0 में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को प्राथमिकता पर निर्धारित समय सीमा केे अन्दर निस्तारण करते हुए सम्बन्धित को अवगत कराया जाए यदि उसका समाधान नहीं हो सकता है तो उसे कारण सहित अवगत करा दिया जाए ताकि फरियादी को तहसीलो पर जिला मुख्यालय के चक्कर बार-बार ने लगाना पड़े। विद्युत विभाग की समीक्षा में मा0 मंत्री ने कहा कि खराब ट्रांसफार्मरो को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत बदलना सुनिश्चित करे। विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित करे तथा विद्युत सुधार हेतु प्राप्त लम्बित आवेदनो को समय सीमा के अन्दर निस्तारित करे।
बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री किसान निधि योजना में प्राप्त आवेदनो को भी गम्भीरता पूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए तो वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा में उत्कृष्ट कार्य करने व किसानो के फसल के क्षति नुकसान का बीमाराशि दिलवाने के लिए जिलाधिकारी को मा0 मंत्री द्वारा बधाई दी गई। प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास की पूर्णता के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि इन योजनाओ में बिचैलियो के का प्रवेश न होने दे यदि कोई ऐसा पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। मा0 मंत्री ने कहा कि पारिवारिक लाभ योजना का विविधवत प्रचार प्रसार कराते हुए पति के मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला को योजना से अधिक से अधिक आच्छादित कराए। कन्या सुमंगला योजना में प्राप्त प्रार्थना पत्रो के निस्तारण व, प्रोजेक्ट अलंकार योजना के शत प्रतिशत प्रगति लाने पर बल दिया। बैठक में मा0 मंत्री जी द्वारा निर्माणाधीन परियोजनाओ की समीक्षा की जिसमें लोक निर्माण विभाग व आर0ई0एस0  द्वारा बनाए गई सड़को पर्यटन की निर्माणाधीन योजना, आर0ई0एस0 व अन्य कार्यादायी संस्थाओ तथा निर्माणाधीन परियोजनाओ की समीक्षा करते हुए कहा कि गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए समय-समय पर जिलाधिकारी द्वारा गुणवत्ता की जांच भी कराई जाए। समय पर योजनाओ को शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए।

 एक वर्ष से अधिकारी लम्बित परियोजनाओ को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा रैण्डम चेकिंग की जाए यदि योजना धनराशि के अभाव के कारण बन्द पड़ी है तो शासन से पत्राचार कर मांग करते हुए उन्हें भी अवगत कराए। डूडा विभाग एक आवास नगर के बाहर ग्रामीण क्षेत्र में बनाए जाने की शिकायत मा0 मंत्री ने जांच कर दोषी के विरूद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
बैठक में एम्बुलेंस 108, 102, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य योजनाओ, फैमिली आई0डी0, 15वां वित्त आयोग, कायाकल्प योजना, गौ आश्रय स्थलो की समीक्षा, चिन्हित सैम व मैम बच्चो की समीक्षा सहित अन्य सम्बन्धित विभागो की विस्तृत समीक्षा की गई। इसी प्रकार राजस्व वादो के निस्तारण में कुर्रा बटवारा, तीन वर्ष से पांच वर्ष के लम्बित राजस्व वाद, लम्बित नामांतरण, निविर्वाद उत्तराधिकार, धारा-24, घरौनी वितरण, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, जी0एस0टी0 आदि की समीक्षा कर कहा कि घरौनी का शत प्रतिशत  निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। तीन वर्ष से पांच वर्ष के वादो को प्राथमिकता पर निस्तारित करने का बल दिया। उन्होंने कहा कि भू माफियाओ के विरूद्ध प्राप्त शिकायतो को गम्भीरता से लेते हुए कड़ी कार्यवाही की जाए। कुर्रा बटवारा में कहा कि जिलाधिकारी 15-15 दिवसो पर समीक्षा करे तथा यदि पथरगड्डी के बाद कोई दंबग पुनः कब्जा करता है तो उसके विरूद्ध दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जाए।
कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान आबकारी अधिनियिम, गिरोहबंद अधिनियिम, गुण्डा एक्ट, महिला उत्पीड़न, गो तस्करी, जिला बदर, यातायात व्यवस्था, चरित्र प्रमाण पत्र निस्तारण, अवैध गांजा, चरस व शराब बेचने व इसमें शालि लोगो के विरूद्ध कार्यवाही करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि किसी व्यकित के द्वारा रजिस्ट्री कराने पर खारिज दाखिल निर्धारित समय सीमा अन्दर किया जाए यदि उनमें घर के अलावा या जमीन के बगल के अलावा कोई थर्ड पार्टी/व्यक्ति अनायाश प्रार्थना पत्र देकर खारिज दाखिल में हस्तक्षेप करता है तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। मा0 मंत्री ने कहा कि अधिकारीगण पूरी पारदर्शिता से अपने कार्यो का निर्वहन करे ताकि जनता को उसका लाभ मिल सके यहीं मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा और हम सब भी इसी के लिए कार्य कर रहे है कि आम जनता को राहत मिले तथा पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिले। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, मा0 सांसद श्री अरूण सिंह के प्रतिनिधि श्री धंनजय पाण्डेय, संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर महेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा, मड़िहान अनेग सिंह, लालगंज अजीत कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.