समाधान शिविर व सीएम विंडो की शिकायतों की विभागाध्यक्ष स्वयं करें निगरानी: उपायुक्त
समाधान प्रकोष्ठï की बैठक में उपायुक्त शांतनु शर्मा ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
ऐलनाबाद,सिरसा, 10 जुलाई(एम पी भार्गव): उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों के समाधान में विशेष ध्यान दिया जाए और कोई भी शिकायत ओवरड्यू न हो। संबंधित विभाग के अधिकारी साप्ताहिक रूप से अपने स्तर पर समाधान प्रकोष्ठ और सीएम विडो की शिकायतों का साप्ताहिक रूप से समीक्षा करें।
उपायुक्त ने ये निर्देश लघु सचिवालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में दिए। इससे पहले मानव संसाधन विभाग के कमिश्नर एवं सचिव फूलचंद मीणा ने वीसी के माध्यम से सीएम विंडो से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
उपायुक्त ने कहा कि सीएम विंडो और समाधान शिविर की शिकायतों की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जा रही है। सभी अधिकारी प्राप्त होने वाली शिकायतों पर संज्ञान लें और समयबद्ध ढंग से शिकायत का निपटारा करें। शिकायतकर्ता पक्ष को भी इसकी जानकारी दें ताकि उन्हें भी प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी हो।
उन्होंने कहा कि जो शिकायतें मुख्यालय स्तर पर लंबित है, उनका विवरण भी अलगत से तैयार करें और उनकी एटीआर भी अपलोड करें। सभी जन शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित किया जाए। लंबित शिकायतों की विभागाध्यक्ष स्वयं नियमित मॉनिटरिंग करें। जिन शिकायतों का संबंध एक से अधिक विभागों से है, उनमें संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करें और इसकी शिकायत है, उन्हें भेजें।
