गोविंदपुरी सारा रोड़ सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग, ग्रामीणों ने तहसील दिवस में सौंपा ज्ञापन।
पहले सडक किनारे का अतिक्रमण हटाओ फिर नाली सड़कें बनाओ
- रिपोर्ट: जितेंन्द्र ठाकुर
गाजियाबाद : मोदीनगर गोविंदपुरी ग्राम सारा के ग्रामीणों ने सड़क पर किए गए। अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर तहसील दिवस में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा सड़क और नाली निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन सड़क की भूमि पर बने अवैध चबूतरे और अन्य अतिक्रमण हटाए बिना ही निर्माण कार्य किया जा रहा है। उनका आरोप है कि यदि पहले अतिक्रमण नहीं हटाया गया। तो सड़क संकरी रह जाएगी, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित होगी। साथ ही गांव से मील में गन्ने लेकर जाते हुए।
ट्रेक्टर ट्राली में बहुत ज्यादा दिक्कत और परेशानी का सामना करना पड़ता है। और भविष्य में विवाद की स्थिति भी बन सकती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पहले अवैध कब्जों को हटाया जाए। और उसके बाद ही सड़क निर्माण नाली का कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ आंदोलन करने को भी मजबूर होंगे। प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई है।
