चेतगंज पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’, लुटेरे गैंग बेनकाब, 8 गिरफ्तार

  • रिपोर्ट: पंकज झा ✍️

वाराणसी। चेतगंज पुलिस ने सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से लूट के 5 लाख रुपये बरामद किए हैं। इस कार्रवाई को वाराणसी पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

पुलिस की जांच में तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और लगातार की गई छापेमारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से 5 लाख रुपये बरामद किए हैं। मामले में अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के साथ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। इस कार्रवाई से न केवल सर्राफा व्यापारियों में विश्वास बढ़ा है, बल्कि अपराधियों को भी सख्त संदेश गया है कि वाराणसी में अपराध कर बच निकलना आसान नहीं होगा।

पूरे घटनाक्रम के संबंध में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह का संबंध अन्य आपराधिक घटनाओं से तो नहीं है। मामले की जांच जारी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.