प्रयागराज में ‘सद्भावना मंच’ का हुआ पुनर्गठन, योगेन्द्र कुमार मिश्र बने अध्यक्ष

  • रिपोर्ट: पंकज झा ✍️

वाराणसी। प्रयागराज साहित्य, संस्कृति, कला, संगीत और सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्था ‘सद्भावना मंच प्रयागराज’ का पुनर्गठन मंगलवार को विश्वबन्धु योगेन्द्र कुमार मिश्र के नीमसराय कॉलोनी स्थित आवास पर आयोजित बैठक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार जी.के. श्रीवास्तव ने की।

बैठक में संरक्षक मंडल के मा. न्यायमूर्ति सुधीर नारायण एवं वरिष्ठ साहित्यकार जी.के. श्रीवास्तव के आशीर्वाद एवं सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से योगेन्द्र कुमार मिश्र को संस्था का अध्यक्ष चुना गया, जबकि रवीन्द्र नाथ कुशवाहा को मीडिया प्रभारी के साथ उपाध्यक्ष, शम्भूनाथ श्रीवास्तव को महासचिव तथा रेखा तिवारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा पं. राकेश मालवीय ‘मुस्कान’, शरत चन्द्र श्रीवास्तव एवं राजेश सिंह ‘राज’ को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

इस अवसर पर कवि एवं कलाकार रवीन्द्र नाथ कुशवाहा ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य कवियों, साहित्यकारों, कलाकारों और नवोदित प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना तथा साहित्य, कला, संगीत और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के माध्यम से भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना है।

उन्होंने बताया कि सद्भावना मंच प्रयागराज वर्षभर काव्य गोष्ठियों, कवि सम्मेलनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नाट्य प्रस्तुतियों तथा विभिन्न कलाओं पर आधारित आयोजनों के माध्यम से साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को निरंतर गति प्रदान करता रहेगा। संस्था ने समाज में सद्भाव, रचनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का भी संकल्प व्यक्त किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.