Delhi Crime: नाबालिगों युवकों को सरेआम चाकू से गोद डाला 

दिल्ली में रील बनाने के झगड़े में एक थप्पड़ के बदले दोहरा हत्याकांड

दिल्ली में एक बार फिर डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ये वारदात दिल्ली के संगम विहार इलाके में हुई। यहां चाकू गोद कर 17 साल के दो लड़कों की हत्या कर दी गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस के अनुसार घटना तिगरी इलाके में हुई और पीड़ितों की पहचान फिरोज, आसिफ और सलमान के रूप में हुई है।

फिरोज को 25, आसिफ को 22 बार मारा चाकू
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने कहा कि जब वे संगम विहार इलाके में सी-ब्लॉक पर खड़े थे तब लगभग सात लोगों ने चाकुओं और डंडों से उनपर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां फिरोज और आसिफ को मृत घोषित कर दिया गया जबकि सलमान का इलाज किया जा रहा है।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.