Moradabad Accident: टैंकर ने कार को रौंदा, एक्सिस बैंक के मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों की मौत

गाड़ी काटकर निकाले शव

मुरादाबाद । सोमवार सुबह आठ बजे टैंकर ने कार को रौंद दिया। हादसे में एक्सिस बैंक के प्रबंधक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मुरादाबाद कुंदरकी मार्ग पर डोमघर गांव के पास हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। तीनों शवों को कार काट कर निकल गया है।
मुरादाबाद में एक्सिस बैंक के प्रबंधक सौरभ श्रीवास्तव अपने साथी अमित राणा और दिव्यांशु के साथ कार से चंदौसी की तरफ जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे डोमघर गांव और बिस्किट फैक्ट्री के बीच बंदर को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित हो गई। इस दौरान सामने से आ रहे टैंकर ने कार को रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कुंदरकी संजय कुमार पांचाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कार काटकर मुश्किल बाहर निकाला है। हादसे के कारण मुरादाबाद कुंदरकी मार्ग पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों वाहनों को सड़क से हटवा कर यातायात सुचारु कराया जा रहा है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा रहे हैं। टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.