2500 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले दीपक विश्वकर्मा, 264वें दिन मानपुर नगरिया पहुंचे

  • रिपोर्ट: हरिश्चंद्र कासगंज

कासगंज जनपद के सोरों ब्लॉक स्थित मानपुर नगरिया में उस समय लोगों की नजरें ठहर गईं, जब 2500 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले दीपक विश्वकर्मा यहां पहुंचे। घर से निकले उन्हें आज 264 दिन पूरे हो चुके हैं और उनका सफर अभी लंबा है।

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद निवासी दीपक विश्वकर्मा देशभर के प्रमुख तीर्थ स्थलों की पैदल यात्रा पर निकले हैं। उनका लक्ष्य केदारनाथ, बद्रीनाथ, अमरनाथ और वैष्णो देवी सहित अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा करना है, जिसे पूरा करने में उन्हें करीब 3 से 4 वर्ष लगेंगे।

दैनिक भास्कर टीम से बातचीत में दीपक ने बताया कि वह गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से पूरे देश में भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक की यात्रा के दौरान उन्हें कहीं कोई परेशानी नहीं हुई और देशभर में लोगों का भरपूर सहयोग और स्नेह मिला है।

दीपक ने बताया कि जहां रात हो जाती है, वहीं विश्राम कर लेते हैं और स्थानीय लोग भोजन व ठहरने की व्यवस्था कर देते हैं। उन्होंने भारतीय समाज की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि यह सहयोग आगे भी मिलता रहेगा।

मानपुर नगरिया पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। योगेंद्र सिंह, कृष्ण मौर्य, हरीश मौर्य, राजकुमार मौर्य और वीरेश मौर्य सहित अन्य ग्रामीणों ने उनके ठहरने और भोजन की व्यवस्था की।

दीपक विश्वकर्मा यहां दो दिन रुकने के बाद अपनी अगली यात्रा के लिए रवाना हो गए। उन्होंने लोगों से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट “diipak820” को फॉलो करने की अपील भी की, ताकि उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.