राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी, 20 जुलाई तक कर सकते है आवेदन

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

रामपुर जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन स्व-नामांकन की समय-सीमा बढ़ा दी गई है।

उन्होंने बताया कि जनपद के प्राइमरी, उच्च प्राथमिक, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं संस्कृत विद्यालयों, उच्च माध्यमिक विद्यालयों, इंटर कॉलेजों, सीबीएसई, सीआईएससीई, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल तथा आदर्श एकलव्य विद्यालयों में कार्यरत पात्र प्रधानाचार्य एवं शिक्षक अब 17 जुलाई 2026 तक विभागीय वेबसाइट पर स्व-नामांकन कर सकते हैं तथा 20 जुलाई 2026 तक अपने आवेदन को अंतिम रूप देकर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

पूर्व में स्व-नामांकन की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 20 जुलाई 2026 कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि सभी पात्र एवं इच्छुक प्रधानाचार्य एवं शिक्षक भारत सरकार के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए विभागीय वेबसाइट पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर सकते हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.