विश्व युवा कौशल दिवस पर रामपुर आईटीआई में आज वृहद रोजगार मेले का आयोजन, प्रतिष्ठित कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

रामपुर। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर 14 जुलाई 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), किला परिसर, रामपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी।

जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं आईटीआई के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने बताया कि मेले का उद्देश्य प्रशिक्षित एवं शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षित युवा, तथा आठवीं, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और परास्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

उन्होंने इच्छुक युवाओं से निर्धारित समय पर आवश्यक शैक्षिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में पहुंचकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.