मीरजापुर: थाना अहरौरा में पुलिस मुठभेड़ में घायल गो-तस्कर मोहम्मद वसीम गिरफ्तार, 50 गोवंश व अवैध हथियार बरामद

एसएसपी सोमेन बर्मा के निर्देश पर चल रहा अभियान

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

मीरजापुर: जनपद मीरजापुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर अपराध और गो-तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद की समस्त पुलिस इकाइयों को सक्रिय किया गया है। इसी क्रम में थाना अहरौरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

अहरौरा पुलिस की कार्रवाई, मुठभेड़ में घायल हुआ गो-तस्कर
11 अप्रैल 2025 को थाना अहरौरा पुलिस टीम ने ग्राम फरहदा स्थित कालकालियां नदी के किनारे संदिग्ध स्थिति में एक तस्कर को घेरने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और अभियुक्त मोहम्मद वसीम के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें वसीम के दाहिने पैर में गोली लगी।

घायल अभियुक्त को उपचार हेतु भेजा गया अस्पताल
गोली लगने के बाद पुलिस ने मोहम्मद वसीम पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी मानिकपुर, थाना अहरौरा को गिरफ्तार किया और इलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में गोवंश और हथियार बरामद
मौके से अभियुक्त के पास से 50 गोवंश (गाय एवं बछड़े), एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, और एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।

अभियुक्त के खिलाफ दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद वसीम के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं:

  • मु.अ.सं. 426/16 धारा 11 DE पशु अतिचार अधिनियम, थाना मड़िहान
  • मु.अ.सं. 277/17 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना अहरौरा
  • मु.अ.सं. 207/18 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना अहरौरा
  • मु.अ.सं. 45/25 धारा 4/25 आयुध अधिनियम, थाना अहरौरा

अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज, अग्रिम कार्रवाई जारी
इस मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में थाना अहरौरा में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम को मिली सफलता
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक अहरौरा अजय कुमार सेठ व उनकी पुलिस टीम ने अंजाम दिया। जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.