महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का काउंटडाउन शुरू, भारत-पाकिस्तान भिड़ंत 5 अक्टूबर को

मुंबई। आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 (Women’s Cricket World Cup 2025) का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से खेला जाएगा, जिसके मुकाबले पांच अलग-अलग मैदानों पर होंगे।
पहले ही दिन बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। टूर्नामेंट में कुल 31 मैच खेले जाएंगे, जिनमें से 28 लीग स्टेज के होंगे। घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए टीम इंडिया खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

भारत-पाकिस्तान मैच पर सबकी नज़र
भारतीय महिला टीम का दूसरा मुकाबला 5 अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान से होगा। इसके बाद 9 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ंत होगी। 12 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में ही ऑस्ट्रेलिया से, 19 अक्टूबर को इंग्लैंड से, 23 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से और 26 अक्टूबर को बांग्लादेश से अंतिम लीग मैच खेला जाएगा।

सेमीफाइनल और फाइनल
पहला सेमीफाइनल गुवाहाटी या कोलंबो में, जबकि दूसरा सेमीफाइनल बेंगलुरु में होगा। फाइनल मुकाबला बेंगलुरु या कोलंबो में खेला जाएगा।

अब भी खिताब की तलाश में टीम इंडिया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अब तक कोई विश्व खिताब नहीं जीता है। 2005 और 2017 में वह फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन दोनों बार उपविजेता रही। 2017 में इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

हालिया प्रदर्शन दमदार
टीम इंडिया ने हाल में इंग्लैंड दौरे पर टी20 और वनडे श्रृंखला जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है। विश्व कप से पहले 14 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे श्रृंखला भी खेली जाएगी। कप्तान हरमनप्रीत कौर की 2017 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रनों की ऐतिहासिक पारी की यादें आज भी ताज़ा हैं।

भारत का वर्ल्ड कप 2025 शेड्यूल

30 सितंबर – भारत बनाम श्रीलंका

5 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान

9 अक्टूबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

12 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

19 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड

23 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड

26 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.