पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला, ममता बनर्जी की विदाई तय- ललन सिंह 

लखीसराय(सरफराज आलम)दो दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे भारत सरकार के पंचायती राज,मत्स्य पालन,पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार पर बड़ा हमला बोला है।उन्होंने कहा कि पूरे बंगाल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है शासन प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में कई मंत्री और अधिकारी भ्रष्टाचार के मामलों में पकड़े जा चुके हैं।कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने दावा किया कि अराजक स्थिति के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की जनता ने इस बार बदलाव का मन बना लिया है और आने वाले समय में एनडीए की सरकार बनने की संभावना है।

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपमानजनक शब्द कहे जाने पर कड़ा आपत्ति जताते हुए कहा है कि देश की जनता सब देख रही है वह बर्दाश्त नहीं करेगी।वहीं महिला आरक्षण बिल को लेकर सांसद पप्पू यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ललन सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान न केवल महिलाओं का अपमान है बल्कि समाज में गलत संदेश भी देते हैं।

उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि अगर उनमें इतनी समझदारी होती तो वे स्वतंत्रता सेनानी होते।कुल मिलाकर ललन सिंह ने अपने लखीसराय दौरे के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला और केंद्र सरकार की नीतियों का जमकर समर्थन किया।बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह लखीसराय के अपने दौरे पर रामगढ़ चौक,हलसी और बड़हिया के कई गांवो का भ्रमण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.