ऐलनाबाद,हनुमानगढ़ 09 जून ( एम पी भार्गव ) इंदिरा गांधी नहर में डूब रहे व्यक्ति को बचाने वाले टिब्बी थाना के कांस्टेबल सुरेंद्र जाखड़ को पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है। कांस्टेबल के इस साहसिक कार्य की आमजन ने सराहना की।28 मई को इंदिरा गांधी नहर में एक व्यक्ति डूब रहा था। सूचना मिलते ही पहुंचे ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल सुरेंद्र जाखड़ की नजर पड़ते ही वे डूबते हुए व्यक्ति का पीछा कर उसे बाहर निकाल लिया। उन्होंने अपनी सूझबूझ और हिम्मत से डूबते हुए व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ ने कांस्टेबल सुरेंद्र जाखड़ को उनके इस सराहनीय एवं मानवता भरे कार्य के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया। सम्मान मिलने पर कांस्टेबल सुरेंद्र जाखड़ ने कहा, “वर्दी पहनने का मतलब ही जनता की सेवा है। किसी की जान बच जाए, इससे बड़ा कोई पुरस्कार नहीं। यह सम्मान पूरी पुलिस टीम का है।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरेंद्र जाखड़ ने अपने कर्तव्य के साथ-साथ मानवता की मिसाल पेश की है। ऐसे जवान राजस्थान पुलिस का गौरव हैं। इनके साहस से विभाग का नाम रोशन हुआ है।
