- रिपोर्ट- जितेंद्र जोशी
उधम सिंह नगर, उत्तराखंड: उत्तराखंड में कुछ राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा वर्तमान सरकार की छवि खराब करने और युवाओं को भड़काने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप लगाया गया है कि कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े लोग युवाओं के बीच सरकार के खिलाफ माहौल बनाने में लगे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि “कोक्राच जनता पार्टी” नाम से चलाए जा रहे अभियान के जरिए युवाओं को वर्तमान सरकार के खिलाफ भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि इसमें शामिल करीब 50 प्रतिशत लोग आम आदमी पार्टी और 50 प्रतिशत कांग्रेस से जुड़े हुए हैं, जो भाजपा सरकार के खिलाफ माहौल बना रहे हैं।
वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कर रही है। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, सड़क, स्वास्थ्य या रोजगार, सरकार लगातार विकास को आगे बढ़ा रही है। उत्तराखंड सरकार द्वारा नकल विरोधी कानून लागू किया गया है और उसे सख्ती से प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही NEET पेपर लीक जैसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने सख्त कानून बनाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। सरकार का कहना है कि परीक्षा प्रणाली से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और मामले में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
