मोदीनगर-बागपत के बीच आवागमन होगा आसान, हिंडन नदी पर पुल निर्माण को 21.40 करोड़ की मंजूरी

मोदीनगर। मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतौर डोलचा सीमा के समीप हिंडन नदी पर जल्द ही पुल का निर्माण किया जाएगा। इस पुल के बनने से मोदीनगर और बागपत के बीच आवागमन सुगम हो जाएगा।

इस परियोजना के लिए बागपत-मोदीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर प्रस्ताव रखा था। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश सरकार ने इस परियोजना को मंजूरी देते हुए 21.40 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है और पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।

सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने बताया कि हिंडन नदी पर पुल बनने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। इससे वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा और स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.