रामपुर को सीएम योगी की बड़ी सौगात: 690 करोड़ की 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

–मिलक और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, पुल, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य की परियोजनाओं को मिली हरी झंडी

–आम जनमानस को बड़ी राहत: 430.68 करोड़ के 75 कार्यों का लोकार्पण और 259.71 करोड़ के 27 कार्यों का हुआ शिलान्यास

–यूपी अब देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था; रामपुर से गुजरेगा ‘गोरखपुर-शामली इकोनॉमिक कॉरिडोर’, व्यापार को मिलेगी नई उड़ान

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

मंगलवार को मुरादाबाद से रामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहबाद में आयोजित जनसभा में मिलक और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 690.39 करोड़ रुपये की लागत वाली 102 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 430.68 करोड़ रुपये की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया, जबकि 259.71 करोड़ रुपये की 27 नई परियोजनाओं का शिलान्यास कर विकास की नई नींव रखी। मुख्यमंत्री ने पारदर्शी रोजगार, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के आंकड़ों को सामने रखते हुए रामपुर को नए उत्तर प्रदेश की प्रगति का चमकता हुआ केंद्र बताया।

आस्था का सम्मान और सुरक्षित वातावरण
मुख्यमंत्री ने रामपुर की धरती को भगवान महाकालेश्वर महादेव, ओम नागेश्वर महादेव, कोसी मंदिर और मां बाला सुंदरी जैसे आस्था केंद्रों से समृद्ध बताया। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या, काशी और महाकुंभ यूपी की नई पहचान बन चुके हैं और प्रदेश में सभी पर्व पूरी शांति और उल्लास के साथ मनाए जा रहे हैं। सरकार के लिए प्रदेश की सुरक्षा सर्वोपरि है।

CM Yogi's major gift to Rampur: Inauguration and foundation stone laying for 102 development projects worth ₹690 crore.

ओडीओपी से रामपुर के पारंपरिक उद्योगों को मिली संजीवनी
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का जिक्र करते हुए सीएम ने बताया कि अब प्रदेश के युवाओं को उनकी योग्यता और मेहनत के आधार पर रोजगार के पारदर्शी अवसर मिल रहे हैं। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ (ओडीओपी) योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस पहल ने रामपुर के पैचवर्क, जरी- जरदोजी और वायलिन उद्योग को अंधकार से निकालकर एक नया वैश्विक बाजार और नई पहचान उपलब्ध कराई है।

कृषि से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक… यूपी बना सिरमौर
प्रदेश को देश की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बताते हुए मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी आज खाद्यान्न, दुग्ध, चीनी और एथेनॉल उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। बुनियादी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए नया ‘गोरखपुर-शामली इकोनॉमिक कॉरिडोर’ रामपुर से होकर गुजरेगा, जो पूर्वी यूपी को पश्चिमी यूपी और पानीपत से जोड़ेगा। इसके अलावा ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ से पुराने विद्यालयों का जीर्णोद्धार और ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के जरिए बेसिक स्कूलों को आधुनिक बनाया जा रहा है।

CM Yogi's major gift to Rampur: Inauguration and foundation stone laying for 102 development projects worth ₹690 crore.

ई-पॉस से पारदर्शी राशन वितरण और मुफ्त इलाज की गारंटी
गरीब कल्याण की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सीएम ने कहा कि आज ई-पॉस (e-POS) मशीनों के जरिए पारदर्शी तरीके से मुफ्त राशन का वितरण हो रहा है और उज्ज्वला योजना से हर घर तक गैस सिलेंडर पहुंच रहा है। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि जिनके पास ‘आयुष्मान कार्ड’ नहीं है, वे अपने विधायक के माध्यम से प्रस्ताव भिजवाएं; मुख्यमंत्री राहत कोष से उन्हें गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए तत्काल पूरी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मंच से मेधावियों, लाभार्थियों और उद्यमियों का हुआ सम्मान
जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से जिले की प्रतिभाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों और क्षेत्र के विकास में योगदान देने वाले प्रमुख उद्यमियों को सम्मानित किया। माध्यमिक शिक्षा विभाग की मेधावी सम्मान योजना के अंतर्गत इंटरमीडिएट की जिला टॉपर सेजल आर्य और हाईस्कूल की जिला टॉपर कनिका गंगवार को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से 21-21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत कु. शारदा सिंह, अक्षत अग्रवाल और कु. भूमिका यादव को तकनीकी शिक्षा व सहयोग के लिए लैपटॉप वितरित किए गए।

CM Yogi's major gift to Rampur: Inauguration and foundation stone laying for 102 development projects worth ₹690 crore.

राजस्व विभाग की मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत आपदा का शिकार हुए किसान परिवारों को संबल देते हुए श्रीमती शारदा देवी, सीमा देवी और पूरनदेई को उनके पतियों के आकस्मिक निधन पर 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत अमरीश को सोलर पैनल सर्विस, श्रीमती संतोष कुमारी को आटा चक्की और प्रमोद कुमार को टेंट हाउस व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण राशि के स्वीकृति पत्र सौंपे गए।

इसके साथ ही रामपुर में बड़े पैमाने पर स्थानीय लोगों को रोजगार देने, राजस्व बढ़ाने और ओडीओपी (जरी-पैचवर्क व मैंथा) उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने में उत्कृष्ट योगदान के लिए उद्योग जगत से जुड़े अमर सिंह (रेडिको खेतान), वीरेन्द्र जिन्दल (अम्बिका प्लाईवुड), श्रीश गुप्ता (रामपुर हस्तकला), अमृत कपूर (नीरू मैंथॉल) और राजेश शर्मा (गणेशा इको स्फेयर) को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गये स्टाॅलों का अवलोकन किया और संबंधित विभाग के अधिकारियों से विभागीय स्तर पर किए जा रहे अभिनव कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया।

CM Yogi's major gift to Rampur: Inauguration and foundation stone laying for 102 development projects worth ₹690 crore.

आम जनमानस को मिली बड़ी राहत: लोकार्पण की गईं 75 परियोजनाएं (लागत 430.68 करोड़)
जनता को सीधा लाभ पहुंचाने के लिए कुल 75 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इनमें विधानसभा क्षेत्र मिलक की 27 (199.43 करोड़) और बिलासपुर की 48 (231.25 करोड़) परियोजनाएं शामिल हैं।

मिलक विधानसभा की 27 लोकार्पित परियोजनाएं:
* 78.77 करोड़ से भमौरा शाहबाद बिलारी मार्ग (25.60 किमी) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण।
* 59.88 करोड़ से मदारपुर से जैतोली-शाहबाद मार्ग पर रामगंगा नदी सेतु व पहुँच मार्ग।
* 11.016 करोड़ से राजकीय महाविद्यालय शाहबाद का निर्माण।
* 4.827 करोड़ से राजकीय इण्टर कालेज मधुपुरी और 4.181 करोड़ से राजकीय इण्टर कालेज चन्द्रपुर कलां का निर्माण।
* 3.25 करोड़ से नगर पंचायत सैफनी में कल्याण मण्डप का निर्माण।
* 1.40 करोड़ से कॉमन सर्विस सेन्टर, वि०ख० शहाबाद (ग्राम भगतपुर) का निर्माण।
* *ग्रामीण संपर्क मार्ग:* एस०एच०-144 से बमनुपुरी मार्ग (0.85 करोड़), मोहम्मद नगर सम्पर्क मार्ग (0.77 करोड़), पिपला मंसूरपुर से मंसूरपुर का मजरा मार्ग (0.74 करोड़), भुरैसी कुरैथी मार्ग से सरकडा सम्पर्क मार्ग (1.33 करोड़), और मिलक तुरखेडा से वीरपुर मार्ग (1.87 करोड़) का नव निर्माण।
शुद्ध पेयजल हेतु 15 ग्रामीण पेयजल योजनाएं: भैसौड़ी (2.57 करोड़), धनैरा (1.15 करोड़), हर्रया नौरहा (2.99 करोड़), निस्वी (2.25 करोड़), मीरापुर (1.61 करोड़), करैथी (2.43 करोड़), लोधीपुर (2.21 करोड़), नबीगंज (1.82 करोड़), भरतपुर (1.65 करोड़), अशोकपुर (2.19 करोड़), पटिया (2.26 करोड़), पुरेनयिा कलां (1.89 करोड़), पट्टी फजल्लाबाद (1.58 करोड़), ऊंचा गांव (2.00 करोड़), और रुस्तमपुर (1.93 करोड़)।

बिलासपुर विधानसभा की 48 लोकार्पित परियोजनाएं:
* 37.54 करोड़ से बिलासपुर मिलक मार्ग (रासडंडिया से सिलईबड़ा) का चौड़ीकरण।
* 18.72 करोड़ से ग्राम रहसैना में नवीन राजकीय पॉलिटेक्निक भवन का निर्माण।
* 15.85 करोड़ से एन0एच0-87 से गुरुद्वारा वाया डिबडिबा चन्देन होते हुए बागवाडा मार्ग का चौड़ीकरण।
* 15.59 करोड़ से रामपुर-केमरी मार्ग पर पीलाखार नदी पर सेतु का निर्माण।
* 10.82 करोड़ से बिलासपुर में बस स्टेशन का निर्माण।
* 10.57 करोड़ से क्षतिग्रस्त भाकड़ा वियर का आधुनिकीकरण।
* *बड़े सेतु निर्माण:* सैजनी नदी चैनपुर (9.32 करोड़), भाखड़ा नदी केवलपुर (8.92 करोड़), और सैजनी नदी दनकरी (8.10 करोड़)। कुल्ली नदी ईश्वरपुर (5.62 करोड़) और भाखड़ा नदी सहरिया (4.72 करोड़) पर लघु सेतु। टाण्डा से पिपलिया महतो के मध्य लघु सेतु (2.10 करोड़)।

शिक्षा व अन्य भवन: राजकीय इण्टर कालेज कल्यानपुर (4.827 करोड़) व इनायतपुर (4.827 करोड़)। राजकीय इण्टर कालेज अनवरिया, पईपुरा, और मुबारकपुर (प्रत्येक 4.181 करोड़)। विकास खण्ड मिलक में कॉमन सर्विस सेण्टर (1.40 करोड़)।

पुलिस व प्रशासन: थाना बिलासपुर में 32 क्षमता (1.79 करोड़) और थाना कैमरी में 16 क्षमता (1.14 करोड़) हास्टल बैरक। क्षेत्राधिकारी कैमरी के आवासीय भवन (0.765 करोड़) व कार्यालय भवन (0.705 करोड़)। रा०औ०प्र० संस्थान बिलासपुर में ऑडिटोरियम आदि (3.029 करोड़)।

सड़क व मार्ग: नवाबगंज मोड़ से पसियापुर मार्ग (4.88 करोड़), रम्पुरा बुजुर्ग से नरसुआ मार्ग पर लघु सेतु (1.37 करोड़), एन0एच0-87 डिबडिबा में लघु सेतु (1.07 करोड़), बलभद्रपुर स्कूल से पशपुरा पुलिया मार्ग (1.38 करोड़), रामपुर बड़ाखास नवदिया भैसोडी मार्ग (4.903 करोड़)।

20 ग्रामीण पेयजल योजनाएं: कोठा जागीर (2.73 करोड़), बलखेड़ा (1.72 करोड़), बिढऊ (2.73 करोड़), लाला नगला (2.04 करोड़), रामनगर (1.72 करोड़), कुआंखेड़ा (0.55 करोड़), भौगपुर एण्ड बिसनपुर जागीर (0.76 करोड़), कनकपुर (2.53 करोड़), अनवरिया तालिबाद (1.86 करोड़), हरसु नगला (1.13 करोड़), चन्द्रपुरा कदीम (1.88 करोड़), धनैली उत्तरी (2.66 करोड़), हिंगा नगला (2.16 करोड़), भौजीपुरा (1.79 करोड़), रास डंडिया (1.83 करोड़), हरदुआ (1.85 करोड़), गुलामगंज (2.30 करोड़), हरदासपुर (2.59 करोड़), देवरी बुजुर्ग (1.83 करोड़), और कपनेरी (2.09 करोड़)।

विकास की नई उड़ान: 27 नई परियोजनाओं का शिलान्यास (लागत 259.71 करोड़)
आने वाले वर्षों में क्षेत्र को और सुदृढ़ करने के लिए 27 परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। इनमें मिलक की 8 (96.30 करोड़) और बिलासपुर की 19 (163.41 करोड़) परियोजनाएं हैं।

मिलक विधानसभा की 8 शिलान्यास परियोजनाएं:
* 30.38 करोड़ से शाहबाद नगर पंचायत पुनर्गठन पेयजल योजना।
* 25.59 करोड़ से मिलक नगर पालिका परिषद पुनर्गठन पेयजल योजना।
* 18.64 करोड़ से धनेली पूर्वी से भौंपतपुर होते हुए पटिया तक मार्ग का चौड़ीकरण।
* 8.56 करोड़ से मिलक नगर पालिका परिषद आई० एण्ड डी० एण्ड एस०टी०पी० वर्क योजना।
* 7.07 करोड़ से राजकीय पॉलीटेक्निक शाहाबाद में टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से ‘सेंटर आफ एक्सीलेंस’ की स्थापना।
* 2.83 करोड़ से अजीतपुर पंजाबनगर जौलपुर पटवाई मार्ग पर लघु सेतु का निर्माण।
* शाहबाद बिलारी रोड से देवीपुरा प्राइमरी स्कूल तक मार्ग (1.69 करोड़) और दुआवट से मढ़ी का मंदिर तक नव निर्माण (1.54 करोड़)।

बिलासपुर विधानसभा की 19 शिलान्यास परियोजनाएं:

विशाल सेतु: ग्राम जगतपुर-राजपुरा के मध्य पीलाखार नदी पर सेतु (22.74 करोड़), ग्राम आदपुर-बेहटा के मध्य पीलाखार नदी पर सेतु (22.14 करोड़), और बिलासपुर के शहरी भाग में भाखड़ा नदी के डेम पर सेतु का पुनः निर्माण (21.17 करोड़)।
* 19.91 करोड़ से बिलासपुर मिलक मार्ग (धावनी से चौनपुर) का चौडीकरण।
* 12.30 करोड़ से बिलासपुर नगर पालिका परिषद आई० एण्ड डी० एण्ड एस०टी०पी० वर्क योजना।
* 12.28 करोड़ से बिलासपुर शहरी भाग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण।
* 11.65 करोड़ से चड्डा पेपर मिल से करतारपुर सुआनगला मार्ग की सतह सुधार।
* 11.210 करोड़ से नगर पंचायत केमरी में सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) का निर्माण।
* 5.61 करोड़ से अम्बरपुर से बेरखेड़ा के मध्य सैंजनी नदी पर लघु सेतु।
* 4.49 करोड़ से कैमरी बैराज के 09 गेटों व शटर असेंबली का निर्माण एवं प्रतिस्थापन।

अन्य संपर्क मार्ग एवं पुलिया: एन०एच०-87 मरम्मत सुधार (3.66 करोड़), कोटरा से साहूनगला मार्ग कलवर्ट (3.48 करोड़), कौशलगंज धुरियाई मार्ग (2.21 करोड़), अहरो बंगाली कालोनी मार्ग लघु सेतु (1.72 करोड़), सिसौना से धीमरी मार्ग (1.71 करोड़), खाता से बिजली फार्म मार्ग (1.53 करोड़), और अकौंदा नरसिंहपुर मार्ग (1.25 करोड़)।

संस्कृति व आस्था: सोमवार की बाजार स्थित रामलीला ग्राउण्ड का सुदृढीकरण (2.992 करोड़) और साहूकारा मोहल्ला स्थित रामलीला ग्राउण्ड का सुदृढ़ीकरण (1.372 करोड़)।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.