रामपुर में बोले मुख्यमंत्री योगी: “बिना भेदभाव के विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता”

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

यूपी मे रामपुर के शाहबाद क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक समान रूप से पहुंचाया जा रहा है।

Chief Minister Yogi speaks in Rampur: "Development without discrimination is our government's priority."

मुख्यमंत्री ने प्रदेश मे कानून-व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। उन्होंने जनता से विकास की इस यात्रा में सहयोग बनाए रखने की अपील भी की।

Chief Minister Yogi speaks in Rampur: "Development without discrimination is our government's priority."

 

सभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शाहबाद रोड स्थित चढ़्ढा मिल के निकट बने अस्थायी हेलीपैड पर उतरा, जहां से वे जनसभा स्थल पहुंचे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.