गाजीपुर सड़क हादसे पर सीएम योगी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजीपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने हादसे में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि घायलों को अस्पताल में बेहतर इलाज मिले और किसी प्रकार की लापरवाही न हो। प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके।

 

 

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.