अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बच्चों को साक्षरता के महत्व की दी गई जानकारी

• प्राथमिक विद्यालय हिरनखुड़ी में आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ नवीन कुमार ने बच्चों को साक्षरता के महत्व से कराया परिचित

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

घोरावल(सोनभद्र)। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर घोरावल ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हिरनखुड़ी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी श्री नवीन कुमार एवं ग्राम प्रधान श्री सियाराम यादव ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बीडीओ ने बच्चों को साक्षरता के महत्व की जानकारी देते हुए उल्लास साक्षरता पखवारा के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों और नव साक्षरता भारत कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराया। उन्होंने असाक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाने के लिए सभी को प्रेरित किया।

विद्यालय प्रभारी सुनील कुमार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के महत्व और उल्लास साक्षरता पखवारा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी नवीन कुमार ने बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी ग्रहण किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.