MLC Election 2026: मीरजापुर में एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, शिक्षक सीट पर 71.70% और स्नातक सीट पर 42.93% मतदान

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

Mirzapur MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव-2026 का मतदान शुक्रवार को मीरजापुर जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न हुआ। जिले में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 71.704 प्रतिशत, जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 42.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक चला। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। बुजुर्ग मतदाताओं के साथ पहली बार मतदान करने पहुंचे युवा स्नातकों में भी उत्साह नजर आया।

Amit Shah on Rahul Gandhi: राहुल गांधी के विदेश दौरों पर अमित शाह का तंज, विदेशी फंडिंग के आरोपों से सियासत गरमाई

मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वेबकास्टिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।

mirzapur-mlc-election-2026-voting
डीएम पवन कुमार गंगवार (सोर्स- ख़बरें जंक्शन)

MLC Election 2026: जिलाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र के घंटाघर स्थित बूथ संख्या 99, 224 और 225 का निरीक्षण किया। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत कोन के बूथ संख्या 97 और 221, सिटी के बूथ संख्या 226 एवं 226-अ, लालगंज के बूथ संख्या 102 और 230 तथा पटेहरा के बूथ संख्या 104 और 232 पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदाताओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मतदान कार्मिकों को निर्देश दिए कि किसी भी मतदाता को परेशानी नहीं होनी चाहिए और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।

विकासखंड कोन में मतदाताओं की लंबी कतारें देखकर उन्होंने मतदान कार्मिकों को प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि मतदाताओं को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।

MLC Election 2026: प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल रहे तैनात

मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी विजेता, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह सहित सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते रहे।

सभी मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन के अनुसार, जिले में मतदान के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

MLC Election 2026: कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में जमा हुईं मतपेटियां

मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया गया। स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है।

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मतदान में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों और मतदाताओं के सहयोग की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।

मतगणना वाराणसी में निर्धारित तिथि पर कराई जाएगी।

UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.