चाइल्ड हेल्पलाइन की सतर्कता से टला बाल विवाह

कोन(सोनभद्र)। 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम नौडिहा में होने वाले एक बाल विवाह को समय रहते रोक दिया गया। परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। वन स्टॉप सेंटर, सोनभद्र की केस वर्कर अनुराधा जायसवाल एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर रविन्द्र की संयुक्त टीम ने बालिका और बालक का रेस्क्यू किया। जांच में दोनों नाबालिग पाए गए।

बाल कल्याण समिति (CWC) के निर्देशानुसार बालिका को रात्रि संरक्षण के लिए बाल गृह (बालिका) में आवासित कराया गया, जबकि बालक को चाइल्ड हेल्पलाइन के अस्थायी संरक्षण में रखा गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। चाइल्ड हेल्पलाइन ने आमजन से अपील की है कि कहीं भी बाल विवाह या बाल शोषण की सूचना मिलने पर तत्काल 1098 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.