सेवा, सुरक्षा और सुशासन के प्रतीक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएँ

वाराणसी।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वाराणसी स्थित सर्किट हाउस में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जनपदों से पहुँचे लोगों की समस्याएँ सुनीं।

मुख्यमंत्री ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर पहुँचे। मुख्यमंत्री ने हर फरियादी को धैर्यपूर्वक सुना और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराया जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.