मुख्य विकास अधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कर स्वास्थ्य योजनाओं के प्रगति कार्य की समीक्षा कर ली जानकारी

मिर्जापुर।  मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति के बारे में समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी पटेहरा की प्रगति खराब होने पर शो-काज नोटिस जारी करने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया। उन्होने कहा कि सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष जो भी डाटा अपलोड नही करेगा इसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान गुरूसण्डी व विजयपुर में भुगतान लम्बित होने पर निर्देशित किया गया लम्बित भुगतान यथाशीघ्र निस्तारण कराया जाय। बैठक में मातृ मृत्यु आडिट की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सभी एम0ओ0आई0सी0 मृत्यु के कारण को गम्भीरता से लेते हुये इसको रोकने हेतु समुचित कार्यवाही करें। बैठक में आर0सी0एच0 स्टेटस, परिवार कल्याण के अन्तर्गत असफल नसबन्दी की क्षतिपूर्ति, लाभार्थियों के विवरण, एस0एम0सी0यू0, महिला चिकित्सालय, एन0आर0सी0 मण्डलीय चिकित्सालय, एन0बी0एस0यू0 आदि के बेड की स्थिति, दवाओं की उपलब्धतता की समीक्षा की गयी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित करते हुये कहा कि प्रायः देखा जा रहा है स्कूलों में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये चिकित्सकों की टीम नही जा रही है मुख्य चिकित्साधिकारी आर0बी0एस0के0 टीम नियमानुसार स्कूलों में भेजते हुये बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराये। बैंठक में राष्ट्रीय अन्धतता एवं दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, वेक्टर जनित रोग, क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, इमरजेंसी मेडिकल ट्रांसपोट सर्विस एम्बुलेंस 108, 102 सहित प्रत्येक बिन्दुओं पर समीक्षा कर प्रगति लाने का निर्देश दिया। क्षय रोग उन्मूलन में मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान चलाते हुए अधिक से अधिक ग्राम पंचायतों को क्षय रोग मुक्त ग्राम पंचायत बनाया जाए। बैठक में आयुर्वेद एवं यूनानी की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि शासकीय भवनों में संचालित यूनानी अस्पतालों में बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त है तो उनका स्टीमेट बनाकर खण्ड विकास अधिकारी उपलब्ध कराया जाए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सी0एल0 वर्मा, सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी, सभी खण्ड विकास अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.