चौधरी आंखों का अस्पताल व अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच व ऑपरेशन कैंप आयोजित

ऐलनाबाद, 23 नवंबर (एम.पी. भार्गव)।शहर के हनुमानगढ़ रोड स्थित संकटमोचक मंदिर के पास चौधरी आंखों का अस्पताल के सहयोग से अखिल भारतीय सेवा संघ शाखा द्वारा निःशुल्क आंखों की जांच एवं ऑपरेशन कैंप आयोजित किया गया। कैंप का शुभारंभ जित्वानंद जी महाराज ने किया और उपस्थित लोगों को आशीर्वाद प्रदान किया।
80 लोगों की आंखों की जांच, 21 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मणी चौधरी और डॉ. मुकेश चौधरी ने लगभग 80 जरूरतमंद मरीजों की आंखों की जांच की, जिनमें से 21 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया।
कैंप में सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
साथ ही ऑपरेशन हेतु चयनित मरीजों की आवश्यक जांचें रूपेश लैब एवं राजकुमार बजाज के सहयोग से बिना शुल्क की जाएंगी।
 हर वर्ष आयोजित होगा निःशुल्क कैंप
कैंप के दौरान डॉ. मुकेश चौधरी ने बताया कि चयनित मरीजों के सभी ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किए जाएंगे।
अखिल भारतीय सेवा संघ शाखा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी ने कहा कि पिछले वर्ष भी शाखा द्वारा इसी प्रकार का निःशुल्क कैंप लगाया गया था। यह शाखा का प्रमुख वार्षिक प्रोजेक्ट है, और हर वर्ष जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क आंखों की जांच व ऑपरेशन कैंप आयोजित किया जाएगा।
कई गणमान्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में रामकिशन कंबोज, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह सिद्धू, कुलवंत कंबोज, डॉ. वेद ज्योति गुप्ता, हैप्पी मेहता, सचिव विनोद विक्टर, प्रवीण शर्मा, विजय धीगड़ा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.