पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ऐलनाबाद, 27 जून (एम.पी. भार्गव): मानसरोवर साहिब सेवा समिति ऐलनाबाद की ओर से मानसून पूर्व पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई। समिति के संचालक प्रोफेसर शाह राज साहिब और सेवादारों ने मिलकर इस वर्ष भी पौधारोपण का संकल्प लिया, लेकिन इस बार एक नई पहल के साथ—अब जन्मदिन पर केक नहीं, पौधे लगाए जाएंगे।

इस प्रेरणादायक पहल की शुरुआत भरत साहिब के जन्मदिन से हुई, जिसे परिवार ने पौधा रोपण कर मनाया। इस दौरान मानसरोवर परिसर में छायादार, औषधीय, फलदार पौधों के साथ-साथ दिव्य कल्पवृक्ष भी लगाए गए, जो पर्यावरण को स्वच्छ रखने में सहायक होते हैं।

प्रोफेसर शाह राज साहिब ने बताया कि सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी हमारी ज़िम्मेदारी है। इस अभियान का उद्देश्य हरियाली को जीवित रखना, पर्यावरण को शुद्ध करना और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देना है।

समिति की यह पहल समाज को यह संदेश देती है कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। यदि हर व्यक्ति अपने खास दिनों को हरियाली के नाम समर्पित करे, तो न केवल पर्यावरण सुधरेगा, बल्कि मानवता के प्रति हमारा कर्तव्य भी पूरा होगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.