बुलन्दशहर: विधि परामर्शदाता देंगे निशुल्क विधिक सहायता

बुलन्दशहर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला एंव बाल सुरक्षा संगठन जनपद इकाई बुलन्दशहर द्वारा महिलाओं तथा बच्चों के विरुद्ध हो रहे अपराधो के नियंत्रण, अनुश्रवण तथा जनजागरुकता सम्बन्धी कार्यो के संचालन के लिए फ्री लीगल एड हेतु सूचनात्मक पोस्टर पर पूर्ण विवरण तैयार किया गया। जिसे अपर पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ राकेश कुमार मिश्र द्वारा महिला हेल्प डेस्क थाना गुलावठी पर चस्पा कर शुभारम्भ किया गया इसी क्रम में पोस्टरों को जनपद के सभी थानो पर चस्पा किया गया। जिससे पीडित महिलाओं/बालिकाओं व बच्चों के द्वारा किसी भी प्रकार के अपराध में नि:शुल्क विधिक सहायता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नामित विधि परामर्शदाताओं से संपर्क किया जा सकता है

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.