बुलन्दशहर : चोरी के सामान सहित 03 गिरफ्तार

कब्जे से चोरी किया गया सामान एवं 18,000 की नगदी बरामद

बुलन्दशहर – स्याना पुलिस द्वारा लोहा पुल के पास से 03 शातिर चोरों रामेश्वर पुत्र खजान निवासी क्रियावली थाना नरसैना जनपद बुलन्दशहर, प्रताप पुत्र सन्नी निवासी चांदपुर पुठी थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर, संजय पुत्र मेघानन्द निवासी ग्राम थलइनायतपुर थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर को चोरी किये गये 02 सिलेण्डर, 01 लोहे की मशीन की बॉडी एवं 18,000 रुपये की नगदी सहित गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा 31 दिसंबर की रात्रि में स्याना थाने के क्षेत्रान्तर्गत गढ़ रोड़ स्थित एक दुकान से चोरी करने की घटना की गयी थी। अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.