गाजियाबाद: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, ट्रैफिक पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, CCTV में कैद

गाजियाबाद, विजयनगर (23 अगस्त): दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर थाना विजयनगर क्षेत्र स्थित आईपीएम कॉलेज के पास रविवार को ड्यूटी दे रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी विपिन कुमार गंभीर हादसे का शिकार हो गए।

तेज रफ्तार एर्टिगा कार ने विपिन कुमार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह पूरी घटना नजदीकी CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो देखकर प्रतीत होता है कि टक्कर जानबूझकर मारी गई। फिलहाल पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने हादसे पर आक्रोश जताते हुए कहा कि एक्सप्रेस-वे पर लगातार तेज रफ्तार वाहन हादसों का कारण बन रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करे ताकि ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.