ब्रेकिंग: सिकंदराबाद में तांत्रिक क्रिया के वशीभूत युवक ने मंदिर में घुस साधु को मारी गोली

सिकंदराबाद। सिकंदराबाद में तांत्रिक क्रिया के वशीभूत युवक ने मंदिर में घुसकर साधु को गोली मार दी।
युवक ने समाधि वाले बाबा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए समाधि वाले बाबा को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

मामला सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के शक्ति मंदिर का बताया जा रहा है जहां गोली चलने के बाद पब्लिक ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर धुनाई भी कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिय़ा है। पुलिस मामलें की जांच कर रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.