रामराज के हाशमपुर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

रामराज। थाना क्षेत्र के गांव हाशमपुर में युवक का शव उसके घर में ही फंदे पर लटका हुआ मिला है। शव कई दिन पुराना प्रतीत होता है। पड़ोसियों का कहना है कि युवक कई दिनों से नही देखा गया था तो संभव है कई दिन पूर्व युवक द्वारा खुद को फांसी लगाई गई है।
रामराज थाना क्षेत्र के गांव हाशमपुर निवासी अनिरुद्ध उर्फ अन्नी पुत्र जय सिंह अपने परिवार के साथ हरिद्वार में रहकर नौकरी करता था। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पूर्व वह गांव में स्थित अपने घर पर आया था तथा घर में अकेला ही रह रहा था।

शुक्रवार की देर रात को उसके पड़ोसियों को अनिरुद्ध के भाई ने फोन किया तथा उसके घर पर जाकर कुशल क्षेम लेने को कहा। जब उसके पड़ोसी अनिरुद्ध के घर गए तो वहा पर उन्होंने अनिरुद्ध को फंदे पर लटका हुआ पाया। शोर मचाने पर मौके पर काफी ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना रामराज थाना पुलिस को दी गई। रामराज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। देर रात ही उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गई तथा देर रात को ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया। रामराज थाना प्रभारी सीता सिंह का कहना है कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल पाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.