हरियाणा स्थानीय निकाय चुनाव, नगर निगम और परिषद चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी भाजपा, नगर पालिका पर करेंगे विचार

निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे। पानीपत नगर निगम को छोड़कर शेष सभी 40 संस्थाओं में 2 मार्च को मतदान होगा। मतदाता सूची प्रकाशन में देरी के चलते पानीपत निगम के चुनाव 9 मार्च को होंगे।
हरियाणा स्थानीय निकाय चुनावों का बिगुल बजते ही तैयारियों को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। चुनावों को लेकर बुधवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई। बैठक में सभी जिलों के अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सभी विधायक और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली शामिल हुए थे। बैठक के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि बैठक में हमारी मुख्य चर्चा स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर हुई है।
बैठक के बाद हरियाणा भाजपा प्रभारी सतीश पुनिया ने कहा कि नगर निगम और नगर परिषद चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। वहीं, नगर पालिका चुनाव पर विचार करेंगे। नगर निगमों को लेकर अलग-अलग संकल्प पत्र निकाले जाएंगे। निकाय चुनाव के चलते हरियाणा में जिला अध्यक्ष चुनाव बाद में होंगे। शहरी निकाय चुनाव में भाजपा की जीत होगी।
वहीं हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कहा कि भाजपा नगर निगम और नगर परिषद चुनाव सिंबल पर लड़ेगी मेयर, प्रधान और पार्षद चुनाव सिंबल पर लड़ जाएंगे। नगर पालिका के प्रधान का चुनाव भी सिंबल पर लड़ने का विचार कर रहे है। 6 और 7 फरवरी को चुनाव लड़ने वाले लोगों का बायोडाटा लिया जाएगा और आठ फरवरी को जिन जगहों पर चुनाव है उन जगह बैठक होगी। नौ फरवीर को हमारे पास पैनल आएंगे। उस पर हम चर्चा करेंगे। विकास के नाम पर वोट मांगे जाएंगे।
प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोई चुनौती नहीं है।
उन्होंने कहा कि अभी हम एक चुनाव से आए हैं और दूसरे चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। यह प्रदेश भर का चुनाव है। यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि जितना छोटा चुनाव उतना ही टाइट हो जाता है। उसके लिए ज्यादा ताकत और शक्ति लगानी पड़ेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.