रामपुर: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आगामी 25 तारीख को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत लगने वाले, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर को लेकर विशेष बैठक संपन्न हुई, बैठक की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, रामपुर जनपद की सदस्यता अभियान के प्रमुख है उन्होंने सदस्यता अभियान की मॉनिटरिंग टीम के साथ बैठक की और अब तक के सदस्यता कि समीक्षा की, बैठक में उन्होंने सभी विधानसभा के मॉनिटरिंग प्रमुखों से जानकारी ली के अब तक किन-किन जन प्रतिनिधियों, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारीयो ने कितने सदस्य बनाए और उनकी विस्तृत डिटेल लेकर प्रदेश संगठन को भेजी, साथी साथ राजेश सिंघल ने जिले के महामंत्री हरीश गंगवार को सम्मानित किया, हरीश गंगवार रामपुर जनपद के ऑनलाइन सदस्यता में नंबर एक पर है। उनके अपने व्यक्तिगत रेफरल कोड से अब तक 5300 से ज्यादा सदस्य बना चुके हैं। जिस पर उनको पटका पहनकर सम्मानित किया और राजेश सिंघल ने सभी से कहा आप लोग भी ज्यादा से ज्यादा तेजी से सदस्यता करें और सदस्य बनाएं, आने वाली 25 तारीख को जो निशुल्क शिविर लगेगा उसमें आने वाले लोगों की भी सदस्यता करें और सभी वृद्ध लोगों को जानकारी दे जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस शिविर का लाभ ले सके। अब तक रामपुर जनपद में 60,000 से ज्यादा ऑनलाइन सदस्य और 1,20,000 से ज्यादा ऑफलाइन सदस्य बन चुके हैं जल्दी ही इस संख्या को 4 लाख तक पहुंचाने का आग्रह कर उन्होंने अपनी बात को समाप्त किया, बैठक में जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू, जिला सदस्यता प्रमुख अशोक बिश्नोई, जिला उपाध्यक्ष जगपाल यादव, जिला महामंत्री हरीश गंगवार, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, शिवा शर्मा, अमृता रंधावा, शकुंतला लोधी, समर सिंह चौहान, अर्जित सक्सेना, डॉली रंधावा, रघुवीर सिंह, ऋषभ, अमित सक्सेना, संदीप सिंह, रोहित कुमार, आदि मॉनिटरिंग टीम के सदस्य उपस्थित करें।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
