रामकिशन कंबोज को बीजेपी ने दूसरी बार बनाया मंडल सचिव, जिलाध्यक्ष ने किया सम्मान

ऐलनाबाद, 15 जुलाई ( एम पी भार्गव ): बीजेपी ऐलनाबाद मंडल के नवनियुक्त सचिव रामकिशन कंबोज ने पार्टी के जिला अध्यक्ष यतिंद्र सिंह व अन्य सीनियर नेताओं द्वारा सिरसा पार्टी कार्यालय में मान सम्मान देने पर आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है गत दिनों जिला बीजेपी ने पूरे जिला के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सिरसा में फुल मालाएं पहनाकर मान सम्मान किया था। बीजेपी ऐलनाबाद मंडल के दूसरी बार सचिव चुने गए रामकिशन कंबोज ने कहा कि बीजेपी अपनी कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान करती है, इसी लिए समर्पित भाव से बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है और देश व हरियाणा प्रदेश की सरकार जनहित में अनेक कार्य कर रही है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की उच्चाइयों को छू रहा है। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में बिना भेदभाव के चहुंमुखी विकास कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि देश व प्रदेश में अब बीजेपी का कोई विकल्प नहीं हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी देश में पूरी तरह से अपनी साख गंवा चुकी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.